छत्तीसगढ़देशपूजा पाठब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबरविदेश

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी ने भक्तो के लिए एक अच्छी खबर,कब जा सकेंगे अमर नाथ दर्शन को, रजिस्ट्रेशन कैसे कराये, पढ़े पूरी खबर…

Amarnath Yatra: आप इस साल अमरनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शुभ समाचार है। बाबा बर्फानी के दर्शन रखने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 15 अप्रैल, सोमवार से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू हो जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह में श्रावणी मेले के दौरान ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन करने के लिए अमरनाथ यात्रा पहुंचते हैं। आइए, जानते हैं अमरनाथ यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।


अमरनाथ यात्रा 2024 की रजिस्ट्रेशन और यात्रा शुरू होने की डेट

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने यह जानकारी दी है कि अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।

 

अमरनाथ यात्रा के लिए कहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

आप भी अगर इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लिकेशन से भी अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा करने के लिए आयु सीमा क्या है

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराने से पहले आपको श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यात्रा से जुड़े नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए। 13 वर्ष से कम आयु या 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अमरनाथ यात्रा में शामिल नहीं हो सकता है। इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी अमरनाथ यात्रा के लिए नहीं किया जाता है।

इन मार्गों से होती है अमरनाथ यात्रा

52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से होती है। एक मार्ग है अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा मार्ग है गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग। श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ यात्रा करने के लिए हर साल लाखों की तादाद में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button