देश
मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जला कर सो रहा था परिवार, फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली: मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी…
- भोजनालय संचालक के सुने मकान से चोर ले उड़े लाखों के जेवर और नगदी…
- CG NEWS: क्या विलुप्त हो जयेगा छत्तीसगढ़ का बोरे बासी?
- वेज खाने की जगह परोस दिया होटल में नॉनवेज खाना मामला पहुँचा थाने तक…
- CG NEWS: कांग्रेस के 2 बड़े नेता ने थामा BJP का दामन…
- नक्सलियों 2 भाइयों को उतारा मौत के घाट, मुखबीर का लगाया आरोप…