क्राइमछत्तीसगढ़

स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, CCTV में लड़के कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी…

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कटौद में तालाब किनारे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया गया। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखा गया। वहीं तोरण से सजे हुए पंडाल को तोड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पास के ही सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय 10-15 युवक घुमते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, CCTV में लड़के कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी...
स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, CCTV में लड़के कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी…

दरअसल, ग्राम कटौद में बुधवार रात 10-15 युवक गांव में घुमते और हिन्दू देवी-देवताओं को अपशब्द कहते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। वे हाथों में डंडे और हथियार लिए हुए थे। उन्होंने तालाब किनारे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रख दी। इसके अलावा मूर्ति को तोड़ने की भी कोशिश की।

आक्रोशित लोगों ने की चक्काजाम करने की कोशिश
इतना ही नहीं बदमाशों ने हनुमान जयंती पर तोरण से सजाए गए पंडाल को तोड़ा और निकालकर सड़क में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल, सर्व हिन्दू संगठन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम करने की भी कोशिश की।

पहले भी मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की हुई थी कोशिश
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करवाया, जिसके बाद आवागमन शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि, कुछ महीने पहले भी बदमाशों ने हनुमान जी की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ की थी। लगातार हनुमान जी की मूर्ति को निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button