छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

RAIPUR: दंतेवाड़ा से पूर्व कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में चली गोली…

दंतेवाड़ा से पूर्व कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में सुरक्षाकर्मी रोज की तरह अपनी पिस्टल की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी के पिस्टल से फायर हुई, जिससे बंगले पर सुरक्षा के लिए तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सिक्योरिटी कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह पुलिस बैरक में अपने हथियारों की नियमित सफाई कर रहे थे तभी फायर हुई इस घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हो गया है। गोली उसके हाथ के आर-पार हो गई, जिसे लहूलुहान हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। दोनों सुरक्षाकर्मी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक एक्सीडेंटल मिस फायर था, जिसमें एक बुलेट फायर हुई है। पुलिस को मौके से बुलेट का खोखा भी मिल गया है। गोली चलने के बाद जख्मी राम कुमार ने ही सिविल लाइंस पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों के परिवारों को घटना की सूचना दे दी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button