छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

Breaking News: मंत्री-विधायकों की अस्त्र शस्त्र ,गाड़ियां जल्द वापस ली जाएगी….

RAIPUR: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के चलते जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। रायपुर कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्टी पर बैन लगा दिया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी और मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे। आचार लगने से पहले बहुत सारे अधिकारियों ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। कुछ अधिकारी जो छुट्टी पर थे, उन्हें भी वापस लौट कर आने कहा गया है।

आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों को आबंटित वाहन वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। चुनाव की तारीख ऐलान के दिन से चुनाव रिजल्ट आने तक सभी नेता और जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां वापस ली जाएंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी है। अस्त्र-शस्त्र धारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र, तलवार, फरसा,गुप्ती,अन्य अस्त्र शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा, जो लोग सरकारी काम में है वे ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र रख सकेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि यह आदेश उन लोगो पर भी लागू नहीं होगा जो शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था और विकलांगता के कारण सहारे के रूप में लाठी लेकर चलते हैं, धार्मिक आस्था के आधार पर धारित अस्त्र-शस्त्र पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। रायपुर जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के न तो कोई सभा करेगा ना ही कोई रैली या जुलूस निकाल सकेगा तथा ना ही कोई धरना देगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button