खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाते नजर आए कवासी लखमा
सुकमा। जिले में 12 साल बाद राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। साथ ही हाथों में मोर पंख पकड़ कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना की।
Read More: 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा, छग विधानसभा चुनाव की तैयारी का फूकें
यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 9 अप्रैल से मेला शुरू हुआ है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सुकमा, समेत पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह शामिल होते हैं। आस्था, परंपरा की झलक इस मेले में देखने को मिलती है। इस राज मंडाई में केरलापाल परगना के लोग आयोजन करवाते हैं। इसे देखने और बस्तर के रीति-रिवाज संस्कृति को समझने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।
खबरे और भी…
- डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, गृह मंत्री अमित शाह…
- तेन्दूपत्ता तोड़ रहे एक संग्राहक पर जगली सूअर ने किया हमला, मौके पर मौत…
- डायरिया से हुई बुजुर्ग की मौत, कबीरधाम जिले में डायरिया का बढ़ रहा प्रकोप…
- अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई जारी, दो युवक गिरफ्तार…
- तालाब में नहाने गए, एक घर के दो चिराग की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला…