क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

CG NEWS: मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे छड़ी महिला नक्सली, पढ़े पूरी खबर…

धमतरी: मुठभेड़ के बाद घायल एक महिला नक्सली ने जंगल में ही एक घर में शरण ली थी। सूचना पर ओडिशा पुलिस ने उसे धरदबोचा। पूछताछ के बाद उसे धमतरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल महिला नक्सली बुरी तरह से जख्मी है। पैरों में चोट लगी है और इंफेक्शन फैल रहा है, उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। ओडिशा की नबरंगपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नबरंगपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला नक्सली को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला नक्सली से जब पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम मैंगो गुरेटी बताया।

महिला नक्सली से पूछताछ के बाद उसे धमतरी पुलिस को सौंप दिया गया है। पकड़ी गई मैंगो नुरेटी 12 अप्रैल को धमतरी के बोराई के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल थी। मुठभेड़ में वह घायल हो गई और बाकी साथियों के साथ भाग निकली। घायल होने के कारण वह ज्यादा दूर नहीं जा पाई और ओडिशा में एक घर में पनाह लेकर रह रही थी। सर्च आपरेशन के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला नक्सली का इलाज जारी
एसपी धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि, घायल महिला नक्सली का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैरो में चोट लगी थी। पैरो मे संक्रमण फैल गया है। पहली प्राथमिकता है कि वह स्वस्थ हो जाए। उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button