क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

नक्सलियों जनपद सदस्य को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी…

दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य पति जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। पोटाली धुर्वापारा में देर रात जोगा पोडियामी को मौत के घाट उतार दिया। घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है। बता दें कि, लगातार मुठभेड़ में मिल रही विफलता और नुकसान के बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

वहीं तमाम आरोपों के साथ नेताओं की हत्या का सिलसिला भी बढ़ता ही जा रहा है। वहीं शुक्रवार देर रात पोटाली धुर्वापारा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य पति जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

छह साल पहले की थी बेटे की हत्या
उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों ने छह साल पहले मुखबिरी के ही शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या कर दी थी। उन्होंने जनअदालत में मां और पिता के सामने ही हरीश पोडियामी को मौत के घाट उतार दिया। अब जोगा की भी हत्या कर दी। बता दें कि, वर्तमान समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य है। वहीं जोगा का परिवार बहुत पहले से ही नक्सलियों के रडार में है।

दस से ज्यादा बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं की हत्या
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में साल 2023-24 में नक्सलियों ने आठ से ज्यादा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। जिन भाजपाइयों की नक्सलियों ने हत्या कर दी उनमें बीजापुर बीजेपी मंडल प्रमुख नीलकंठ केकम शामिल थे, नक्सलियों ने 5 फरवरी 2023 को उनकी हत्या कर दी थी।

इसके अलावा 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर जिले में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने देर शाम घर में घुसकर गोली मार दी थी। 11 फरवरी 2023 को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रामधर अलामी की हत्या कर दी। 29 मार्च 2023 को नारायणपुर जिले में बीजेपी नेता रामजी डोडी और 21 जून 2023 को बीजापुर में एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन काका की हत्या की थी।

इन्हें भी उतारा मौत के घाट
वहीं राजनांदगांव के मोहला-मानपुर में 20 अक्टूबर 2023 को बीजेपी कार्यकर्ता बिरझु तारम को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। 4 नवंबर 2023 को चुनावी प्रचार के दौरान कौशलनार हाट बाजार में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बीजेपी कार्यकर्ता कोमल मांझी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं 6 मार्च 2024 को बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को पहले तो अगवा किया इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button