छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने युवक को पुलिस खबरी के शक में उतारा मौत के घाट…

राजनांदगांव: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी युवक की मुखबिरी के शक में हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार तडक़े युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। मिली जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडग़ांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है।

बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताडग़ांव में रह रहा था। पुलिस खबरी के आरोप में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। पेरमिली एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मुखबिरी करने वालों का हश्र को लेकर भी नक्सलियों ने चेताया है। इस संबंध में नक्सल डीआईजी अंकित गोयल ने ‘छत्तीसगढ़’को बताया कि नक्सलियों द्वारा हत्या की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button