छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

बस्तर मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन, राज्य के पांचों संभाग में होगा…

जगदलपुर: बस्तर से आज भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर पहुंचेंगे। वे शहर के धरमपुरा में स्थित PG कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय का यह पहला बस्तर दौरा है।

दरअसल, भाजपा बस्तर से कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत कर रही है। यह सम्मलेन राज्य के पांचों संभाग में होगा। जिसकी शुरुआत आज 6 जनवरी से जगदलपुर से हो रही है। सरकार बनने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा आयोजन है। CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत बस्तर के सारे भाजपा विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button