ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबरविदेश

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को है गूगल जीतने का ज्ञान, सवालों के जवाब सुन दंग रह जाएंगे आप

गोंडा : हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक एक से एक टैलेंटेड लोग आपको देखने को मिल जाएंगे। हमारे देश में कई ऐसे बच्चे हैं, जिनका दिमाग गूगल से भी तेज है। ऐसी ही एक और बच्ची सामने आई है। इस बच्ची का दिमाग गूगल से भी तेज है। इस बच्ची के पास जो जानकारी है किसी भी मामले में गूगल से कम नहीं है।

READ ALSO-BIG BREAKING: खेत में काम कर रहे पति को पहले बंधक बनाया, फिर 6 बदमाश बारी-बारी से उसकी पत्नी से दुष्कर्म करते रहे, जाने पूरा मामला

यूपी में रहती है 8 साल की गूगल गर्ल
हम बात कर रहे हैं 8 साल की रिया की। रिया यूपी के गोंडा कोतवाली देहात के सालपुर बाजार के रहने वाले रामधन तिवारी की बैठक है। रिया को विश्व के महाद्वीप, महासागर के नाम, विश्व भर के देश, उनकी राजधानी और मुद्राएं, भारत के राज्य और राजधानी मुंह जबानी याद हैं। रिया को भारत के सभी जिले, भारत के सभी बड़े बंदरगाह, प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान भारत में बहने वाली प्रमुख नदियां, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के नाम बचपन से ही रटे हुए हैं। (UP Google girl riya)

रिया को है सभी चीजों की जानकारी
रिया भारत के पड़ोसी देश और सीमा रेखाओं की जानकारी भी रखती है। रिया को तुर्क वंश, गुलाम और मुगल वंश के सभी शासकों के नाम भी याद हैं। संस्कृत में सबसे कठिन माने जाने वाले माहेश्वर सूत्र, शिव तांडव और गीता के तमाम श्लोक भी रिया ऐसे सुनाती है, मानों उसके सामने किताब रखी हो। इसलिए अब उसे लोग गूगल गर्ल कहने लगे हैं। लोगों को लगता है, जैसे रिया ने हर विषय में अभी से पीएचडी कर ली हो।

READ ALSO-इस दिन सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

2 साल की उम्र से किताबे पढ़ रही है रिया
प्राथमिक विद्यालय जोतिया बेलहरी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रिया के पिता रामधन तिवारी बताते हैं कि, जब वह 2 साल की थी, तब से उसने किताबें पढ़नी शुरू कर दी थी। रिया जिस भी किताब को देखती थी, उसे पूरा पढ़ने की कोशिश करती थी। अपनी जिज्ञासा से संबंधित सवाल जवाब भी करती थी। याददाश्त क्षमता तेज होने के कारण एक बार पढ़ी गई विषय वस्तु उसे याद हो जाती है।

कबीर, तुलसीदास, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सूरदास और प्रधानमंत्री मोदी का जीवन परिचय भी रिया को याद है। तीसरी क्लास में पढ़ाई करने वाली रिया इंटरमीडिएट तक की किताबें आसानी से पढ़ लेती है। इस वर्ष हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के 50% से अधिक प्रश्नों को रिया ने आसानी से हल कर दिया था। रिया की प्रतिभा को देखकर लोग अचंभित हैं। (UP Google girl riya)

रिया को मिलेगी ये खास सुविधा
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि रिया जैसी प्रतिभा का परिषदीय स्कूल में होना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। जल्द ही इस बच्ची से मुलाकात करूंगा और विभागीय स्तर से जो भी सुविधा होगी उसे उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वह आगे बढ़ सके और अपने परिवार के साथ विभाग का नाम रोशन कर सके।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button