छत्तीसगढ़बड़ी खबर

लड़कियों के दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ मारपीट बरसे जमकर लात-घूंसे…

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में लड़कियों के बीच हुई मारपीट मामले में केस दर्ज हो गई है। यह मामला रिवर व्यू में लड़कियों के 2 ग्रुप के बीच हुई लात-घूसे से जमकर मारपीट के वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद दर्ज हुआ है। जिसमें लड़कियां सड़क पर एक दूसरे को घसीटते और मारपीट करते नज़र आ रही हैं।

दरअसल, यह वीडियो 5 अप्रैल का है। लड़कियों के दो ग्रुपों के बीच कुछ मैसेज को लेकर विवाद शुरु हुआ और थोड़ी ही देर सभी मारपीट पर उतर आईं। इसका विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें से एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप के लड़कियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि, मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू तक निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से किसी पर हमला नहीं किया। वहीं इस बीच बचाव करने आई लड़कियों ने भी मारपीट कर रही लड़कियों पर पर्स लूटकर भागने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पर्स में 10 हजार रुपये कैश थे, जिसे वे ले भागीं। पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस

दरअसल इस घटना के वीडियो वायरल होते ही एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, पुलिस चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button