छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Chhattisgarh: चन्द्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग से अंतरिक्ष में बढ़ी भारत की साख…

राजिम: भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने मिशन चन्द्रयान 3 के सफल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसरो कि टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान 3 के सफल प्रक्षेपन से अंतरिक्ष में भारत की साख बढ़ी है। दुनिया के बड़े देश को जो करामात नहीं कर पाए वो भारत ने कर दिखाया, चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला भारत पहला देश बना है जो अत्यंत गर्व की बात है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है।

14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाले चंद्रयान-3 ने अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा पूरी की। लोग चन्द्रयान 3 की लैंडिंग को लाइव देखने काफ़ी उत्सुक दिखे। चंद्रशेखर साहू ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया की भारत विश्वगुरु है। इस मिशन को प्रोत्साहित करने में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष योगदान रहा है, उन्होंने समय समय पर इसरो के वैज्ञानिको को प्रोत्साहित करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button