
धमतरी जिले से भाजपा विधायक रंजना साहू गरियाबंद में सड़क हादसे का शिकार हो गईं। उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा एक हाईवा को साइड देने के चक्कर में हुआ है। दुर्घटना में विधायक की जान बाल-बाल बच गई है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे के आस-पास रंजना साहू और भाजपा अध्यक्ष देवभोग में आयोजित भाजपा विधायक डमरू धर पुजारी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ये अभी नेशनल हाईवे 130 पर कोदोमाली मोड़ के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है। (This accident happened near Kodomali)
नेशनल हाईवे से उतरकर पेड़ से जा टकराई कार।
बताया जा रहा है कि देवभोग की तरफ से तेज रफ्तार में हाईवा आ रहा था। उसे बीजेपी विधायक के ड्राइवर ने साइड देना चाहा। मगर इसी दौरान विधायक की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए रोड किनारे चली गई। इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई।
गरियाबंद जिले के कोदोमाली के पास यह हादसा हुआ है।
राहत की बात ये रही कि भाजपा विधायक और बीजेपी जिला अध्यक्ष को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। आस-पास के लोगों की मदद से सभी को मैनपुर अस्पताल लाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। (This accident happened near Kodomali)