शराबियों की बल्ले- बल्ले अब शराब पीने के बाद हर एक बोतल पर मिलेंगे पैसे, जिला प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान
नैनीताल: शराब के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल जिला प्रशासन ने शराब पीने वालों के लिए ऐसी घोषणा कर दी है, जिसे सुनकर उनकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। हां लेकिन जिला प्रशासन ने आबकारी विभाग को भी शराब की बोतलों का डेटा मेंटेन करने का निर्देश दिया है।
नैनीताल डीएम धीराज गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जो कोई भी शराब की बोतल लाकर देगा उसे 10 रुपए प्रति बोतल भुगतान किया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने आबकारी विभाग को भी निर्देश दिया है कि शराब की बोतलों का डेटा मेंटेन किया जाए।
बताया गया कि इस कोशिश का मकसद नैनीताल में जहां-तहां पड़ी शराब की बोतलों पर रोक लगाना है। फिलहाल यह योजना केवल नैनीताल नगर में ही लागू की जा रही है। मंगलवार को डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वेस्टेज प्लास्टिक व मदिरा की खाली बोतलों को जहां-तहां फेंकने पर रोक लगाने के संबंध में बैठक हुई।
Read More: नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, घटना स्थल से बरामद हुआ सुसाइड नोट
डीएम ने आबकारी अधिकारियों से रीसाइक्लिंग संस्था से समन्वय बनाते हुए शराब की बोतलों पर क्यू आर कोड लगाना सुनिश्चित करने को कहा। उपभोक्ता के खरीदी हुई बोतल दोबारा संबंधित दुकानों पर बने वेस्ट मटेरियर कलेक्शन सेंटर पर वापस करने पर दस रुपए उपभोक्ता को रिफंड के रूप में वापस मिलेगा।
कहा कि क्यू आर अंकित बोतल को कलेक्शन सेंटर पर जमा करता है तो उसे भी दस रुपए मिलेंगे। प्रथम चरण में नैनीताल शहर में योजना लागू होगी जिसके बाद सम्पूर्ण जनपद में लागू किया जाएगा। बैठक में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम शिवचरण द्विवेदी आदि रहे।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






