
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. सीएम बघेल सुबह 11 बजे रायपुर से शेगांव के लिए रवाना होंगे. शाम साढ़े 6 बजे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वापस रायपुर लौट आएंगे.
India Jodo Yatra News- कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. 7 सितंबर को कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी. नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी.
India Jodo Yatra News- पार्टी के संचार एवं प्रचार विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश ने अकोला जिले के वाडेगांव में संवाददाताओं से कहा, 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगी.उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों (भोजन पूर्व और मध्याह्न भोजन के बाद) में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी. महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होंगी.
खबरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






