खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाते नजर आए कवासी लखमा
सुकमा। जिले में 12 साल बाद राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। साथ ही हाथों में मोर पंख पकड़ कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना की।
Read More: 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा, छग विधानसभा चुनाव की तैयारी का फूकें
यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 9 अप्रैल से मेला शुरू हुआ है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सुकमा, समेत पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह शामिल होते हैं। आस्था, परंपरा की झलक इस मेले में देखने को मिलती है। इस राज मंडाई में केरलापाल परगना के लोग आयोजन करवाते हैं। इसे देखने और बस्तर के रीति-रिवाज संस्कृति को समझने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।
खबरे और भी…
- मध्य प्रदेश : कपास बीज नहीं मिलने से नाराज किसान, चक्का जाम कर किया हंगामा…
- Monsoon Update 2024 : छत्तीसगढ़ में इस दिन मानसून देगा दस्तक…
- मोटर व्हीकल एक्ट’ में नहीं है कोई प्रावधान, रायपुर की सड़कों में लगे अवैध टायर फाड़ने वाले स्पीड ब्रेकर…
- Raipur: रेल टिकट की कालाबाजारी करते 37 दलाल पकड़ाए, चोरी-छिपे अलग-अलग आइडी बनाकर ई-टिकट बेचने के कारोबार…
- छत्तीसगढ़: कोरबा कटघोरा के जंगल में तेंदुए का शिकार नाखून और दांत गायब…