![तीन दिनों से लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित किसान के माथे पर चिंता की लकीर...](https://rjnewslive.com/wp-content/uploads/2023/12/1a591ef4-4000-407f-849f-d6a664682025-780x470.jpg)
खरोरा: नगर सहित ग्रामीण इलाके में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से आमजन परेशान हो गया। बारिश के चलते जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। जबकि बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ हैं। धान की फसल को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
धान की फसल पक कर तैयार है, किसान धान कटाई में जुटे हुए हैं। इधर बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नुकसान की आशंका के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। खेतों में तैयार धान की फसल को क्षति पहुंच रही है। इसके कारण धान की बालियों के पानी में सड़ने की आशंका बढ़ गई है। ग्राम बिठिया, सुदंरा,, तिल्दाडीह के किसानों ने बताया कि धान के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी नुकसान की आशंका है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर
धान की फसल के पकने के बाद इसके कटाई जारी है। कई जगहों पर कटाई जारी है जबकि कई जगहों पर इसकी कटाई की किसान तैयारी करके बैठे थे। वहीं फसल पूरी तरह से पककर तैयार है।…