CG NEWS: 13 साल की मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्मं. आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

अंबिकापुर, जेएनएन। सीतापुर थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवक घुमाने के बहाने ले गए और फिर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। (tomó a la niña por engaño)
आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित मिंज और बिमलेश खेस को कोर्ट में पेश किया।
बच्ची को झांसा देकर ले गए थे आरोपी
सीतापुर थाने की रहने वाली मासूम बच्ची 22 दिसंबर की सुबह अपने घर के पास मौजूद थी। तभी दोनों आरोपी रोहित मिंज और बिमलेश खेस बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को घुमाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची लौटी नहीं तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। (tomó a la niña por engaño)
- विरोध के बीच अंबिकापुर में अंजलि अरोरा का गरबा कार्यक्रम रद्द, आयोजकों ने लिया फैसला…
- रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा: कक्ष की छत गिरी, फाइलें मलबे में दबीं, जनहानि टली…
- दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में छाया मातम…
- प्रेमिका के धोखे और केस से आहत युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव…
- सूरजपुर में शराबी बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार…