BREAKING: नौकरी से बाहर होंगे ऐसे सरकारी कर्मचारी, इस दिन होगी बैठक…

भोपालः मध्य प्रदेश में उन सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी बज गई है, जो नौकरी में रहते हुए भी कोई खास योगदान नहीं कर पाए हैं या जो नौकरी के काबिल नहीं हैं। सरकार ऐसे नकारा अधिकारियों की छटनी कर सकती है।दरअसल, मध्य प्रदेश में नौकरी करने के लिए अपात्र IAS, IPS, IFS, राज्य प्रशासनिक, राज्य पुलिस, मंत्रालय सहित दूसरी सेवाओं के अधिकारियों को चिन्हित करने के लिए दिसंबर में बैठक होनी है। इसमें 20 साल की सेवा या 50 साल से अधिक आयु के आधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। सामान्य प्रशासन, गृह सहित समेत तमाम विभागों ने अपने अधीन आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी मंगाई है। जिसका परीक्षण करके प्रतिवदेन तैयार होगा और फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा। (Government will expel inactive employees)
READ ALSO-CG NEWS: सिंगल प्लास्टिक यूज का इस्तेमाल करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर्स को…
बता दें कि मध्य प्रदेश में हर साल विभागीय छानबीन समिति की बैठक कर अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख के आधार पर प्रतिवेदन तैयार किया जाता है। इसमें जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय सेवा में रहने योग्य नहीं पाया जाता है, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का प्रस्ताव बनाकर अनुशंसा सहित अंतिम फैसले के लिए भेजे जाते हैं। छानबीन समिति अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण करती है। इसमें यह देखा जाता है कि सेवाकाल कैसा रहा है। आर्थिक अनियमितता, पद के दुरुपयोग सहित अन्य किसी शिकायत के कारण दंडित तो नहीं किया गया है। इस आधार पर समिति की अनुशंसा पर सरकार निर्णय लेती है। (Government will expel inactive employees)
READ ALSO-ये मंत्री जेल में करवा रहे मजे से मसाज, बिना Tension के मालिश करवाते Video Viral
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






