देश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले अक्सर देखने को मिल रहे हैं.कड़ी में उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की की इज्जत पर हाथ डालना एक युवक को भारी पड़ गया. रेप की कोशिश कर रहे दरिंदे का होंठ लड़की ने अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया. फिलहाल घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.
Read More: CG Teachers Suspended: लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षक निलंबित, DEO ने निलंबन की गिरायी गाज
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित दौराला थाना क्षेत्र इलाके में 4 फरवरी की दोपहर एक लड़की खेत में काम कर रही थी. आरोपी मोहित सैनी ने लड़की को अकेला देख उसके साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया. आरोप है कि युवक लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा. उसने लड़की को किस करने की कोशिश भी की. लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी नहीं माना. इतने में लड़की ने आरोपी युवक के होंठ को काट डाला.
Read More: किसानों के खाते में इस दिन आएँगी 13वीं क़िस्त, इस तरह चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस…
होंठ कटने के बाद आरोपी दर्द से तिलमिला गया. खून निकलने लगा. इतनी देर में लड़की ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया. आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी युवक के होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
इन्हे भी पढ़ें…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






