छत्तीसगढ़बड़ी खबर

कुण्डेल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस, देश के अमन शांति और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

कुण्डेल: कुण्डेल में पैगंबर हजऱत मोहम्मद साहब का जन्मदिन परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। वहीं सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये।

ईद मिला दुन्नबी के मौके पर कुण्डेल में मुस्लिम समाज द्वारा गांव में जुलूस निकाला गया ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस जामा मस्जिद से होता हुआ गांव में पूरा भ्रमण कर मस्जिद पर पहुंचा। जहां गांव के इमाम और उलेमा ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। पैगंबर हजरत के जन्मदिन की सभी वर्गों के लोगो को बधाई दी गई।

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शांति व अमन का पैगाम देते हुये देश में चल रही समस्या से निपटने की दुआए मांगी। जश्न ईद मिलादुन्नबी शांति पूर्वक मनाया गया, शांति एव सद्भावना का सन्देश लेकर आय पैगम्बर साहब ने पूरी दुनिया में इस्लाम को फैलाया उसी की याद में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख रूप से इमाम साहब सरीफुल हक कादरी, मोहज्जम जब्बार खान, सत्तार खान, नारिज खान, हनीफ खान, याकूब खान,रसीद खान,गफ्फार खान, नब्बू खान, अनवर खान, इक्कू खान, रफीक खान, रसबार खान,नसीब खान, मुसताक खान, यासिन खान, कासम खान, आरिफ खान, त्ववाब खान, अलीम खान, वसीम खान, इस्लाम खान, अल्ताफ खान, इबराहीन, जाहिर,करीम, इरफान, फिरोज, सुलेमान, एहमद, सहित छोटे बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button