छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Raipur: बीरगांव नगर निगम के नव पदस्थ आयुक्त बृजेश सिंह ने गौठान, नल जल योजना तथा धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया…

रायपुर: नगर निगम बीरगांव के नव पदस्थ आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निगम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया गया। तत्पश्चात प्रथम दिवस रावाभाठा एवं सरोरा स्थित SLRM एवम गौठान तथा रावाभाठा एवम उरला धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। द्वितीय दिवस उरला स्थित जलशोधन संयंत्र, बेंद्री स्थित इंटेकवेल, अडवाणी स्कूल का जल भराव एवम वार्ड 17 मठपारा उरकुरा रेलवे ट्रैक के पास जल भराव का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सभी सफाई कर्मचारियों, एस. एल. आर. एम. सेंटर्स की स्व सहायता समूह की महिलाओं, जल विभाग, विद्युत शाखा और लोक निर्माण विभाग के संबंधित इंजीनियरों की समीक्षा बैठक ली गई।

आज दिनांक 05 अगस्त 2023 को आयुक्त नगर निगम बीरगांव बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सरोरा उरला पथारीडीह मार्ग में रोका छेका के तहत आवारा पशुओं को गोठान में रखने तथा मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था तथा रावाभाठा में नल जल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button