रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया.आपको बता दें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.
Read More: कांग्रेस के की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Soniya Gandhi व Rahul Gandhi पहुंचे राजधानी रायपुर
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. आपको बता दें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






