छत्तीसगढ़
पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, पॉलीथिन हटायें स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत सन्देश पोस्टर लेके जागरूकता साइकिल चेतना यात्रा

रायपुर टिकरापारा नगर के तत्वाधान मे कार्यकर्ता बंधुओं ने नगर में सायकिल भ्रमण द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत हेतु जागरूकता रैली निकाली। पूर्व योजना अनुसार सायकिल रैली हेतु प्रातः 7.00 बजे कार्यकर्ता गण भारत माता मंदिर परिसर मे एकत्र हुये। कार्यकर्ता बंधुओं ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का पोस्टर लगाकर रैली की तैयारी की।
भारत माता की जय के उदघोष के साथ सायकल चेतना यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें कुल 35 कार्यकर्ता बंधु शामिल हुए। यात्रा भारत माता मंदिर परिसर से निकल कर शासकीय स्कूल होते हुवे कदम चौक, पटेल चौक, शीतला मंदिर होते हुवे अयोध्या नगर, शिव चौक होते हुवे भारत माता मंदिर मे चेतना यात्रा समापन किया इसे एक अभियान के रूप मे संचालित करने हेतु प्रेरित किया और इस अभियान मे सभी कार्यकर्त्ता को साथ देने और अन्य लोगो को जोड़ने का अस्वसन भी दिया