पति ने पत्नी ने विवाद के बाद छत से फेका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…

हटा (दमोह): मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली खबर आ रही है। जहां घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। महिला किसी तरह अपने 3 बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज जारी है। घटना मड़ियादो थाना क्षेत्र की है। महिला के टुकड़े कर पॉलिथीन में भरा, फिर बोरे में बांध कर कांग्रेस नेता के घर के पास फेंका, पूरा इलाका सील, पढ़ें दिल दहलाने वाली खबर
दरअसल हटा ब्लाक के मड़ियादो में देर रात घरेलू विवाद के बाद महिला रीनू अहिरवार को उसके पति ने छत से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल हटा रेफर कर दिया गया है। अस्पताल मे घायल महिला के 3 मासूम बच्चे अपनी मां के पास भटकते रहे। यह नजारा बेहद ही बिचलित करने वाला था।
मड़ियादो पुलिस और समजसेवियी मौके पर पहुंचे और घायल महिला व बच्चों की मदद की। पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद आज दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और शराब के नशे में आरोपी पति ने उसे छत से फेंक दिया। मामले के बाद मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि पुलिस इस पूरेर मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की तलाश कर रही है।