
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्राम भर्रेगांव में किसान अन्नदाता सम्मेलन में शिरकत करते हुए जिले में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैरादान करने वाले किसानों का सम्मान किया और स्व. चन्दुलाल चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग ब्रेकिंग: 9 शिक्षकों पर गिरी गाज, DEO ने इन शिक्षकों को जारी किया नोटिस
24 करोड़ के विकास कर्यों की सौगात
CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव में किसान अन्नदाता सम्मेलन में शिरकत करते हुए। जिलेवासियों को 24 करोड़ 31 लाख 37 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आयोजन के दौरान 19 करोड़ 38 लाख 52 हजार रूपए के 13 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 92 लाख 85 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में 43 हितग्राहियों को 11 लाख 94 हजार 109 रूपए लागत की सामग्री वितरित किया।
छत्तीसगढ़ बनाने में स्व. चंदूलाल चंद्राकर का महत्वूर्ण योगदान
CM Bhupesh Baghel : इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का छत्तीसगढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर यहां किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तक केंद्र सरकार ने कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। जबकि हम छत्तीसगढ़ में बीते वर्ष ही कोदो कुटकी की खरीदी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : छुट्टी का आदेश जारी: यहाँ जानिए इस साल कब – कब रहेगा स्थानीय अवकाश, देखिए सूची
पैरादान करने वाले किसानों का किया सम्मान
CM Bhupesh Baghel : वहीं इस वर्ष प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक धान खरीदी और किसानों की संख्या बढ़ने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज कृषि के क्षेत्र में लोगों का रुझान बढ़ा है। प्रदेश में 12 लाख से बढ़कर 23 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। वही 55 लाख से बढ़कर 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसान अन्नदाता सम्मेलन में शिरकत करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पैरादान करने वाले किसानों का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भर्रेगांव में अपने राजनीतिक गुरू चन्दुलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में बडी़ संख्या में आसपास क्षेत्र के किसान और जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
इन्हें भी पढ़ें…
- CG NEWS: प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर…
- बाइक टैक्सियों को बड़ा झटका, आज 16 जून से नहीं चलेगा ओला-उबर और रैपिडो बाइके टैक्सी
- केदारनाथ में हेलीकाप्टर क्रैश होने से, 7 लोगों की मौत…
- यात्रियों से प्लेन के पहिए से निकली चिंगारी, एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा…
- गुमा उरला में मंदिर की आड़ में अवैध प्लॉटिंग का खुलासा, ग्रामीणों में उबाल, प्रशासन मौन