CG: दो बाइक की आपस में भिड़ंत 2 युवकों की मौके पर मौत, 6 गंभीर
सक्ती. कार या बाइक चलाते समय सावधानी रखी जाए तो एक्सीडेंट से बचा जा सकता है, लेकिन कई बार दूसरों की गलती के भी दुर्घटना की संभावनाएं बन जाती है। जिले में होली का दिन हादसों भरा गुजरा. हादसे में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पहली घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है. ग्राम सकर्रा में दो बाइक की आपस में भिड़ंत से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रुप से घायल था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
See Also: मरवाही वन मंडल में हुए फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, मरवाही रेंजर दरोगा सिंह मरावी निलंबित..
इस हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरा हादसा हसौद थाना क्षेत्र केमंडी चौक पर हुआ. यहां दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत से बाइक सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
See Also: छत्तीसगढ़ में होली के दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






