छत्तीसगढ़बड़ी खबर

1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जायेगी, कलेक्टर छिकारा ने ली अधिकारियों की बैठक…

गरियाबंद: जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा 01 नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जायेगा। समर्थन मूल्य पर धान कॉमन 2183 रूपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ए 2203 रूपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में विगत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, जिला खाद्य अधिकारी श्री सुधीर गुरू, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक आपूति निगम, मार्कफेड, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के जिला अधिकारी पर्यवेक्षक एवं सुपरवाईजर तथा जिले धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि जिले के 67 समितियों के 90 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान उपार्जन किया जायेगा।

कलेक्टर ने धान उपार्जन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर पंजीकृत कृषकों से औसत अच्छी किस्म का क्रय करे। धान खरीदी के लिए सभी अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केन्द्र प्रभारी को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए धान उपार्जन करने को कहा। उन्होंने कहा कि वास्तविक कृषकों से ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करे तथा पंजीकृत कृषक अपने नाम की ऋण पुस्तिका को अन्य कृषक को न दे। यह भी ध्यान रखे कि ऋण पुस्तिका पर कोचिया/बिचौलियों द्वारा धान खपाने का प्रयास न करें।

धान खरीदी में सभी उपार्जन केन्द्रों के लिए टोकन से खरीदी अनिवार्य है एक किसान को अधिकतम 3 टोकन ही जारी किया जायेगा। किसान का एक टोकन निरस्त करने पर उसका शेष बचे 2 टोकन से ही खरीदी किया जाए। इसलिए टोकन जारी करते समय सावधानी बरते। टोकन निरस्त होने के कारण की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करें। नया टोकन बनाने के लिए रविवार से शुक्रवार तक प्रातः 09.30 से शाम 05 बजे का समय सीमा निर्धारित करे। बैंक खाता सत्यापित नही हुए किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नही है। किसान का समिति सदस्यता क्रमांक दर्ज नहीं हुए किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button