ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022 – क्या कहती हैं आपकी गृह दशाएं कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल  3 अप्रैल 2022

कारोबार में लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने विचारों में सन्तुलन रखें। आज आप स्वयं को काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। 

आज का वृषभ राशिफल  3 अप्रैल 2022

खानपान का ध्यान रखें। किसी अनहोनी का भयभीत हो सकते हैं। सोच-समझकर ही निवेश करें। परेशानी में फंस सकते हैं। साझेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। अपनी इच्छाओं पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान देना उत्तम होगा। तनाव के अवसर आएंगे।

आज का मिथुन राशिफल 3 अप्रैल 2022

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए  योजना बनायेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से काफी भाग्यशाली रहेंगे। निष्ठापूर्वक कार्य करने से आपको लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

आज का कर्क राशिफल 3 अप्रैल 2022

आज सामाजिक रूप से काफी सम्मान प्राप्त होगा। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। परिजनों से आपके सम्बन्ध मधुर व आत्मीय रहेंगे। नये कार्यों का शुभारम्भ करने के लिये दिन अच्छा है। अनजान लोगों की वजह से दिक्कत हो सकती है।

आज का सिंह राशिफल 3 अप्रैल 2022

साधु प्रवृत्ति के व्यक्ति के विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। सन्तान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। सरकारी जॉब करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। इससे व्यापार में बिक्री बढ़ सकती है। कुसंगति से दूर रहें। समय पर कार्यपूरे होंगे।

आज का कन्या राशिफल 3 अप्रैल 2022

कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। नए काम से जुड़ी अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें। आज आपको सहयोगियों से समर्थन नहीं मिलेगा। पुरानी उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान करेगा। आज थोड़ा शान्त व धैर्यवान रहें। छात्रों को लाभ होगा। कठिन परिस्थितियाें का सामना करेंगे।

आज का तुला राशिफल  3 अप्रैल 2022

आज घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लाइफ पार्टनर साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। आपके मूड में बदलाव हो सकता है। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सम्मान मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। प्रपोज कर सकते हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल 3 अप्रैल 2022

आज यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। मित्रों व सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

आज का धनु राशिफल 3 अप्रैल 2022

पारिवारिक रिश्तों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको नये अवसर मिल सकते हैं। बड़ी डील हो सकती है।  बौद्धिक चर्चाओं से आपको यश प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सलाह व चर्चा करना उत्तम होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

आज का मकर राशिफल  3 अप्रैल 2022

आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। थकान हो सकती है।  नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। खानपान में शुद्धता व पोषण का ध्यान रखें। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। तनाव लेने से आपके निर्णय गलत हो सकते हैं। मकान निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

आज का कुंभ राशिफल  3 अप्रैल 2022

अपने विचारों को नियंत्रित रखें। रिश्तेदारों से चर्चा होगी। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आपको अचानक से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। स्वाध्याय में मन लगेगा।

आज का मीन राशिफल 3 अप्रैल 2022

दफ्तर में आपकी सहारना होगी। अपने कौशल से कई लोगों के काम पूरे करेंगे। आपको धनलाभ होगा। मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।छात्रों के लिए आज उलझन की स्थिति रहेगी।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button