छत्तीसगढ़बड़ी खबर

पूर्व मंत्री डहरिया बोले– RSS वाले अंग्रेजों के मुखबिर थे, बृजमोहन बोले- आजादी की लड़ाई में कौन कांग्रेसी शहीद हुआ बताएं

रायपुर : रायपुर के आरंग में रविवार को कांग्रेस भवन का उद्घाटन हुआ। पहले ही दिन इस सियासी इमारत में कुछ ऐसा हुआ कि अब प्रदेश के राजनीतिक दल आपस में भिड़ गए हैं। RSS को लेकर मौजूदा मंत्री शिव डहरिया ने कुछ ऐसा कह दिया कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भड़क गए। अब दोनों के बीच सियासी जुबानी जंग जारी है। कार्यक्रम में मंच से सम्बोधित करते हुए शिव डहरिया ने कहा- कांग्रेस और भाजपा कैसी पार्टी है यह हमें जानना चाहिए। कांग्रेस का इतिहास है कि देश की आजादी का आंदोलन कांग्रेस पार्टी ने चलाया। (history of congress)

यह हमारे भारत की मिट्टी है जिसे कांग्रेस के लोगों के खून पसीने से सींचा है। आजादी के आंदोलन के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया। जेल गए, फांसी चढ़े लेकिन आजादी के आंदोलन को नहीं छोड़ा। डहरिया आगे बोले- यह RSS भाजपा के लोगों का सिद्धांत है कि यह अंग्रेज के चाटुकार थे, यह अंग्रेज के मुखबिर थे। RSS के लोग और हमारे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं की जानकारी अंग्रेजों को देते थे। उन्हें जेल भिजवाने का काम किया, फांसी चढ़ाने का काम किया। जब देश का संविधान लागू हुआ तो यह RSS ने हमारे तिरंगे को पैरों तले रौंदा। बाबा साहब अंबेडकर, नेहरू और महात्मा गांधी के पुतले जलाए थे। जैसे भगवान राम के समय उनके कामों को रोकने कालनेमी राक्षस था, वैसे ही आज देश के विकास को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है राक्षस की तरह। जबकि कांग्रेस ने देश के नवनिर्माण का काम किया। (history of congress)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button