कच्चे तेल की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है. अब यह 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.29 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड की कीमत 74.54 डॉलर प्रति बैरल है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह दुनिया में वित्तीय स्थिरता की संभावना और मांग में बढ़ोतरी है.
बता दें अमेरिका में SVB और सिग्नेचर बैंक के डूबने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी और ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंच गया था.
कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपडेट किया गया है. इसमें राहत है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. प्रमुख महानगरों में कीमतें समान बनी हुई है.
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर
दरें प्रतिदिन की जाती हैं जारी
कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम जारी करती हैं. इसमें केंद्र और राज्य सरकारों से कर, डीलर कमीशन और माल ढुलाई शुल्क शामिल हैं.
ख़बरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






