देशबड़ी खबर

सरकार ने कछुओं के संरक्षण को लेकर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया..

ओडिशा: ओडिशा सरकार ने केंद्रपाड़ा में तट से 20 किमी भीतर मच्छी पकड़ने की गतिविधि पर सात महीने का बुधवार से प्रतिबंध लगा दिया। इस तट पर ओलिव रिडले कछुए आशियाना बनाने और अंडे देने आते है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्रों में धमारा, देवी और रुशिकुल्या नदियों के मुहाने के आसपास के समुद्री क्षेत्र शामिल हैं, ताकि उनके प्रजनन ऋतु में ‘ओलिव रिडले’ कछुए जैसे समुद्री जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह उपाय हर साल किया जाता है। इस बार भी उड़ीसा समुद्री मत्स्य पालन विनियमन अधिनियम (ओएमएफआरए)-1982 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के प्रावधानों के अनुसार एक नवंबर से 31 मई तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि मच्छी पकड़ने के जाल में फंसने या ट्रॉलर की चपेट में आने से बड़ी संख्या में कछुए मर जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस प्रतिबंध की अवधि के दौरान कई स्तरों पर गश्त की जाएगी। इसके लिए राज्य के चार वन्यजीव प्रभागों भद्रक, राजनगर, पुरी और बेरहामपुर में 61 से अधिक शिविर भी स्थापित किये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि मच्छी पकड़ने पर प्रतिबंध के कारण 10,600 से अधिक मछुआरों के परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आय के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक प्रभावित मछुआरा परिवार को 15,500 रुपये की एकमुश्त आजीविका सहायता देने का फैसला किया है।

गहिरमाथा तट पर पूरे साल मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहता है। यह तट ओलिव रिडले कछुओं के सबसे बड़े पर्यावास गलियारे के रूप में जाना जाता है। इसीलिये इसे समुद्री अभयारण्य का दर्जा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button