CG FIRE BREAKING : लोकल ट्रेन में लगी आग, यात्रियों के चारों तरफ मची अफरा तफरी का माहौल

रायगढ़। Fire in local train रायगढ़ जिले में बुधवार को रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में आग लग गई। मेमू ट्रेन रायगढ़ से छूटकर आज सुबह करीब 9 बजे खरसिया पहुंची थी। यहां ट्रेन रुकते ही कुछ लोगों ने इंजन के ऊपर धुआं उठते देखा। वहां चिंगारी भी उठ रही थी। ये देखकर स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं रेलयात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।
READ ALSO-CG BREKING: महिला ASI फरार, एसएसपी ने किया सस्पेंड, हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज, जाने पूरा
Fire in local train घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद खरसिया स्टेशन में ट्रेन को करीब एक घंटे तक रुकना पड़ा रेलवे के एआरएम एम. एम. लाल ने बताया कि इंजन में खराबी के कारण आग लगी थी। खरसिया में आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन का इंजन बदल दिया गया।
READ ALSO-CG BREKING: महिला ASI फरार, एसएसपी ने किया सस्पेंड, हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज, जाने पूरा