ऐसी स्थिति में मिला महिला और दो मासूमों का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में सामने आई ये वजह

कोरबा। Dead Body Found in Well: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला मासूम बच्चों की लाश कुएं से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस प्राथमिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है।
READ ALSO-छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत,इन दस्तावेजों की होगी जरूरत…31 अक्टूबर तक तक होगा पंजीयन
देर रात 2 से 3 बजे की घटना
Dead Body Found in Well: दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव में रामगोपाल उइके का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात 2 से 3 बजे के बीच रामगोपाल की पत्नी गिरजा बाई अपने 6 महीने की बेटी और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत के साथ घर से निकली थी। इसके बाद उसने पड़ोस में स्थित कुएं में बच्चों के साथ छचांग लगा दी। घटना के वक्त तब उसका पति घर में सो रहा था। आज सुबह गांव के लोगों ने शव को कुएं में देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस की मौजूदगी में कांटा फेंका गया तो एक-एक कर तीनों शव नजर पानी मैं नजर आए ।
क्षेत्र में सनसनी फैली
Dead Body Found in Well: कुएं में महिला और दो बच्चों की लाश मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव वालों की मदद से तीनों शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को परिजन ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति खराब थी। पुलिस ने बताया कि मृतका मायके में ही रहती थी। फिलहाल अभी उसके पति तथा मायके वालों के बयान लिए जा रहे हैं।
READ ALSO-छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत,इन दस्तावेजों की होगी जरूरत…31 अक्टूबर तक तक होगा पंजीयन