राशिफल

दैनिक पंचांग व राशिफल:- शनिवार 16 दिसम्बर 2023, का राशिफल,

राशिफल:-
मेष राशि:- आज मन में दुविधा रहेगी जिसके कारण कोई भी निर्णय नहीं ले सकेंगे। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। अगर आप अपने व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ देंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवारजनों से वाद-विवाद न करें।

वृष राशि:- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों और रिस्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी रमणीय स्थल पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि:- आज क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिवार के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता करें।

कर्क राशि:- आज का दिन लाभदायक है। संबंधियों और मित्रों से भेंट होगी। विवाह के योग्य जातकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी आज का दिन लाभ देने वाला है।

सिंह राशि:- आज आपका दिन शुभ है। आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि:- आज मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे शारीरिक थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों से सावधान रहे। संतान के विषय में चिंता सतायेगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ रुकावट आ सकती है।

तुला राशि:- आज आप आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस कार्य में आपकी सहायता करेगी। शत्रुओं से संभलकर चलें। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि:- आज आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगा। आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

धनु राशि:- आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी, जिससे आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आवश्यक चीजों के लिए खर्च बढ़ेगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि:- आज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में बीतेगा। मित्रों और संतानों के बारे में चिंता रहेगी। अचानक धन खर्च हो सकता है। विवादजनक प्रसंगो से दूर रहें। कहीं और प्रवास न करें। अजीर्ण व अरुचि जैसे रोग कष्ट दे सकते हैं।

कुम्भ राशि:- आज सावधान रहे। वाणी पर संयम बरतें और वाद-विवाद से दूर रहें। माता से विवाद हो सकता है। आपके मन पर वैचारिक रूप से नकारात्मकता आ सकती है। संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करें।

मीन राशि:- आज आपको मानसिक प्रसन्नता रहेगी और मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। उनका सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि मिल सकती है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button