बारिश से बचने के लिए दुकान में रुके लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, जाने पूरा मामला

dead bodies wrapped with cow dung प्रतापपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम करकेपा निवासी नंदलाल पैकरा और संजय यादव दोनों युवक सोमवार को बाइक से सूरजपुर जिले के प्रतापपुर बाजार आए थे। वहां से शाम को वापस घर लौटने के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोनों ग्राम खजुरी में पेड़ के नीचे स्थित दुकान में रुक गए।
dead bodies wrapped with cow dung दोनों लोहे के टेबल पर बैठे थे। इसी दुकान में बारिश से बचने अन्य 3 लोग भी थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े थे। दुकान संचालक रामरतन पैकरा भी वहीं मौजूद था। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ दुकान पर आकाशीय बिजली (गाज) गिर गई। गाज की चपेट में आने से लोहे के टेबल-कुर्सी पर बैठे नंदलाल पैकरा और संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झटका लगने से दुकान संचालक रामरतन पैकरा और 3 अन्य लोग भी बेहोश को गए।
जिंदा करने शवों को गोबर से लपेटा
dead bodies wrapped with cow dung आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत संजय यादव और नंदलाल के शवों को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अंधविश्वास में पड़कर उनके शरीर पर गोबर भी लगाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मानते हैं कि आकाशीय बिजली (गाज) के पीड़ितों को गोबर लपेटने से वे ठीक हो जाते हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए मरच्युरी भिजवाया है।
घायलों का किया गया उपचार
dead bodies wrapped with cow dung गाज गिरने की जानकारी मिलने पर प्रतापपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में 3 की स्थिति बिल्कुल सामान्य होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। एक अन्य घायल रामरतन का अस्पताल में इलाज जारी है। गाज की चपेट में आकर वह झुलस गया है। सरगुजा संभाग में गाज गिरने की अधिक घटनाएं होती है।
READ ALSO-Weather Update: वापस लौटेगा मानसून! मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश को लेकर कही ये बात