11 मार्च 2022 राशिफल – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 11 मार्च Aaj Ka Rashifal 11 March 2022
मेष राशि (Aries)
आपके काम में तेजी आयेगी। किसी नये काम को लेकर फैसला कर सकते हैं। कारोबार में आप कुछ बड़े और जरूरी निर्णय लेंगे। कोर्ट के मामले पर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन तनाव हो सकता है। जिसके चलते आप परेशान होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। लगन और परिश्रम से काम करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपसे गलतियां हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दिखावे के चक्कर में धन खर्च करेंगे। छात्रों की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहने वाली है। किसी सहयोगी के अड़ंगे से दफ्तर में आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ आने की सम्भावना है। किसी विवाद में दखल देकर अपना समय बर्बाद न करें। आज नये कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं है।
सिंह राशि (Leo)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घूमने जा सकते हैं। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। संतान को लेकर चिन्ता दूर होगी। लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबंध होने की सम्भावना बन रही है। कारोबार की परेशानियाँ दूर होंगी।
कन्या राशि (Virgo)
समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नये काम को पूरा करने को लेकर आप तत्पर रहेंगे। प्रेम प्रसंग काफी रोमांटिक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होने की संभावना है व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी। तनाव दूर होगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक आयोजनों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। निवेश के मामले में थोड़े कमजोर रहेंगे। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता हो सकती है। कारोबार में नया प्रयोग न करें। अनैतिक कार्यों के कारण दिक्कत होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें। बिना वजह किसी के मामले में दखल न दें।
धनु राशि ( Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आप खुश रहेंगे। कारोबार में आ रही कुछ महत्वपूर्ण गलतियों को दूर करने में आसानी होगी। काम्पीटिशिन में कामयाबी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।
मकर राशिफल (Capricorn)
प्रबुद्ध लोगों की सलाह से आपको फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। छात्र पढ़ाई के साथ ही दूसरे काम करने पर विचार सकते हैं। अपने निजी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उलाहना न करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि ( Aquarius )
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े परेशान रहेंगे। जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। आज आप यात्रा पर जाएंगे।
मीन राशि (Pisces)
आज आपको अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कलह निपटारा होगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। यात्रा कर सकते हैं। अज्ञात लोगों पर ज्यादा विश्वास न करे। दफ्तर के कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। पुराने सम्बन्धों को लेकर दिक्कत उभर सकती है।