
कांसाबेल: आगामी 3 जनवरी को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वरुण साव जी का दौरा कार्यक्रम को लेकर कांसाबेल भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जैन ने सभी पदाधिकारीयो का कांसाबेल भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे बैठक बुलाई थी, जिसमे कांसाबेल मंडल के सभी बूथ लेवल से कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में ले जाने को लेकर चर्चा हुईं,कांसाबेल मंडल अध्यक्ष ने बताया की कांसाबेल मंडल के सैकड़ों भाजपाई मोटरसाइकल में गोढ़ी बी में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद मोटरसाइकल रैली के साथ सभा स्थल तक ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया.
Read More: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने की PM मोदी से मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
बैठक समाप्ति के बाद सभी कार्यकर्ताओ ने पीएम नरेंद्र मोदी जी की मां के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी,मंडल अध्यक्ष गणेश जैन जी,मंडल महामंत्री सुदाम पंडा जी , आलोक सारथी जी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव पाण्डेय जी के साथ मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
खबरें और भी…
- “धमतरी में प्लेटिना बाइक सवार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 1.5 किलो गांजा और बाइक जब्त की”…
- “लगातार बारिश से रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खोले गए, नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित”…
- “जांजगीर-चांपा में घर में घुसा चार फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू और छोड़ा क्रोकोडायल पार्क में”…
- मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी घमासान: दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बस्तर उपेक्षा का लगाया आरोप, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिया पलटवार…
- बिलासपुर में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 44 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, हाईकोर्ट में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ताहाल व्यवस्था पर सुनवाई…