
टीवी सीरियल अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों बैंकॉक में हैं। स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सुपरहिट जोड़ी अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट रियल लाइफ में भी एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस रियल लाइफ कपल ने हाल ही में बैंकॉक की फ्लाइट बुक करवाई। जहां पहुंचकर दोनों सितारे अपने रोमांटिक ट्रिप की झलक फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वो अपने पति को किस करती दिखीं। यहां देखें एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की तस्वीरें।
टीवी सीरियल अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हाल ही में बैंकॉक घूमने पहुंचे हैं। जहां पहुंचकर इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की झलक फैंस को दिखाई है। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने करीब डेढ़ साल पहले ही शादी रचाई है। शादी के बाद ये कपल अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी था। अब इन तस्वीरों को देख लगता है कि दोनों दोबारा हनीमून के लिए निकले हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने इस दौरान अपने पति नील भट्ट के साथ ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। जिसमें दोनों एक दूसरे के प्यार में गुम दिखे। गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को इस दौरान अपने पति नील भट्ट पर ढेर सारा प्यार उमड़ आया। जिसके बाद वो उन्हें किस करती दिखीं।
जिसके बाद उनके पति नील भट्ट ने अपनी पत्नी को लिप-लॉक कर ये रोमांटिक तस्वीर क्लिक करवा डाली। जो फैंस के बीच आते ही चर्चा में आ गई है। अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में अपने टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग पूरी कर लौटी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने लिए कुछ सुकून के पल निकाले और वो पति संग घूमने निकली हैं। इस दौरान बैंकॉक की खूबसूरती निहारती दिखी हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल होने लगीं।