मुख़्यमंत्री का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के 30 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ का फायदा
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है. इस योजना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 56.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है.
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की गई थी.
See Also; केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की, अग्निवीरों को 10% आरक्षण मिलेगा
आशा के अनुरूप योजना की सफलता को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में लाभार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार की गई थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है.
ये खबरें भी पढ़ें
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






