बड़ी खबर

कलेक्टर रजत बंसल ने PWD के अधिकारियों को लगाई फटकार गिरौदपुरी-सोनाखान को टुरिज्म के लिए किया जायेगा विकसित

बलौदाबाजार : Balodabazar Collector Rajat Bansal कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिले मुख्य पर्यटन स्थल गिरौदपुरी एवं सोनाखान पहुँचकर विभिन्न निर्माण कार्याे का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही गिरौदपुरी एवं सोनाखान में चल रहे विभिन्न विभागों से संबंधित निर्माण कार्यो की समुचित फाइल 4 दिनों बाद शुक्रवार को प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभाग लोक निर्माण,आरईएस, जल संसाधन,पीएचई,आदिवासी विकास एवं एसडीएम कसडोल को दिए है।

जरुरी खबर :- बलौदाबाजार : सुहेला,लवन,सरसींवा,भटगांव स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी शिक्षकों की भर्ती, जाने कैसे करे आवेदन

Balodabazar Collector Rajat Bansal कलेक्टर रजत बंसल ने गिरौदपुरी एवं सोनाखान को टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने सर्वप्रथम पूज्य गुरुघासी दास के जन्मस्थली में पहुंचकर गुरू बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होनें जन्मस्थली के संबंध में समाज प्रमुखों से जानकारी हासिल की साथ ही पूरे स्थल का भी अवलोकन किया।

जरुरी खबर :- मोदी स्टाइल में IPS अफसर Bhojram Patel ने ली विदाई,ऑफिस की सीढ़ियों पर सर झुकाकर दफ्तर को किया प्रणाम

उन्होने मुख्य मंदिर,चरण कुण्ड,अमृत कुण्ड, जैतखाम, छाता पहाड़ एवं पंचकुण्ड में पहुंचकर स्थलों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने हर स्थल के इतिहास एवं महत्व के बारे में उपस्थित पुजारियों एवं समाज प्रतिनिधियों से जानकारी हासिल किए। मेले के समय होने वाले गतिविधियों एवं श्रध्दालुओं के लिए होने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की।

जरुरी खबर :-फ्री फ्री फ्री…अब राशन कार्ड धारकों को हर साल फ्री मिलेंगे गैस सिलेंडर, प्रदेश के लोगों को होगा फायदा

Balodabazar Collector Rajat Bansal कलेक्टर ने सभी स्थलों की प्रशंसा करते हुए और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता बतायी। इसके साथ ही उन्होनें शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति स्थल पहुँचकर रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होनें शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में बनाये संग्राहलय का भी अवलोकन कर इस स्थल के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान प्रगतिशील सतनामी समाज के उपस्थित पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मड़वा स्थित अपने समाज के भवन में वृक्षारोपण एवं अवलोकन हेतु आंमत्रित किया। कलेक्टर ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए भवन का अवलोकन एवं उक्त स्थल में अशोक के वृक्ष का रोपण भी किया।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button