UTTAR PRADESHबड़ी खबर
5 डॉक्टरों की टीम ने किया मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम…

उत्तर प्रदेश: 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज अंतिम संस्कार होगा। दूसरी तरफ, प्रशासन ने मुख्तार अंसारी का शव उसके गृह जनपद मऊ लाने के लिए रुट प्लान तैयार कर लिया है। उसके काफिले में कुल 26 गाड़ियां शामिल रहेंगे। बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई।
गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।