![Deepak Baij's decision to buy 20 quintals of paddy per acre by the state government](https://rjnewslive.com/wp-content/uploads/2023/07/images-3-1.jpg)
Raipur ; pcc chief दीपक बैज ने राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय का स्वागत किया है। आपको बता दे की उन्होंने ये भी कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे समृद्ध किसान होगा।
इस साल कांग्रेस सरकार ने 125 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। आने वाले समय में प्रदेश का किसान प्रति एकड़ 60,000 रू. का धान बेचेगा। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होगा। सीएम ने साबित कर दिया कि सही मायने में छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार है।
एक तरफ देश भर में खेती किसानी घाटे का सौदा हो गयी है। छत्तीसगढ़ में किसान समृद्ध और खुशहाल हो रहे हैं। भूपेश सरकार में 20 लाख किसानों की 11 हजार करोड़ का कृषि ऋण माफ हुआ है।