छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, 105 पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिक्षित बेरोजगारों के पास निजी क्षेत्रों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 24 फरवरी को प्रात:10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रायगढ़ जिले के अंतर्गत निवास स्थान के निकटतम क्षेत्रों में प्लेसमेंट दिया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिन पदों पर भर्ती की जानी है।
READ MORE: इतने मार्च तक सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी,आदेश जारी
CG Job opportunity: इनमें मे.फुलरटन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड सदर बाजार रायपुर (छ.ग.)में रिलेशनशिप ऑफिसर में 30 पद, ग्रुप के्रेडिट ऑफिसर में 50 पद, ट्रान्सजेक्शन आफिसर में 10 पद रिक्त है। इसी तरह मे.रीइंडिया टेक्नोलॉजी सर्विस प्रा.लि.व्यापार विहार बिलासपुर (छ.ग.)में सेल्समैन हेतु 15 पद रिक्त है। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






