CG NEWS: 13 साल की मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्मं. आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

अंबिकापुर, जेएनएन। सीतापुर थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवक घुमाने के बहाने ले गए और फिर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। (tomó a la niña por engaño)
आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों रोहित मिंज और बिमलेश खेस को कोर्ट में पेश किया।
बच्ची को झांसा देकर ले गए थे आरोपी
सीतापुर थाने की रहने वाली मासूम बच्ची 22 दिसंबर की सुबह अपने घर के पास मौजूद थी। तभी दोनों आरोपी रोहित मिंज और बिमलेश खेस बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को घुमाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची लौटी नहीं तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। (tomó a la niña por engaño)
- CG Liquor Scam: 3200 करोड़ के घोटाले में 28 आबकारी अधिकारी गिरफ्तार होंगे, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका…
- आरंग: पुल पर लावारिस हालत में मिला एक्टिवा, दुपट्टा बांधकर महिला के कूदने की आशंका, गोताखोरों की तलाश जारी…
- गरियाबंद: घर के बरामदे में युवक की खून से सनी लाश, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी…
- समता एक्सप्रेस में बड़ा चोरी कांड : रायपुर की महिला यात्री का 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग ट्रेन यात्रा के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब…
- ड्यूटी के दौरान सो गए पुलिसकर्मी, हिरासत से आरोपी फरार; दो आरक्षक सस्पेंड…