CG BREKING: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अगले महीने 11 दिन की छुट्टी, जानिए किन दिनों में रहेगी छुट्टियां

holiday till october छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अगले महीने 11 दिनों की त्यौहारी छुट्टी हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। नये आदेश के मुताबिक इस साल दशहरा की छुट्टी पांच दिनों की होगी। यह 3 अक्टूबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद दिवाली की लंबी छुट्टी होगी। यह छुट्टी 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों की होगी। इस दौरान दिवाली से जुड़े सभी प्रमुख पर्व-त्यौहार आ जाएंगे।
READ ALSO-Bank Holiday October : अक्टूबर में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट
holiday till october स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन छुटि्टयों का समय 23 दिसम्बर से तय किया है। यह 28 दिसम्बर तक चलना है। इस बार शीतकालीन छुट्टी का समय 6 दिन तय हुआ है। वहीं 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी अभी से घोषित कर दिया गया है। यह एक मई से 15 जून 2023 तक चलना है। अधिकारियों का कहना है, मौसम की स्थिति को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को स्थानीय स्तर पर भी बढ़ाया जा सकेगा। इसका फैसला कलेक्टरों को लेना है।
READ ALSO-IAS अधिकारी ने बताई अपनी पहली सैलरी, यूजर ने कहा..
