छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

राजधानी में नितिन नबीन, डाॅ. रमन सिंह सहित 10 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी,भूपेश वादा पूरा करें नहीं तो सवाल पूछे जाएंगे: डाॅ. रमन सिंह।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ की किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ, सरकार की किसान विरोधी नीतियों, धान खरीदी में विलंब व अव्यवस्था, रकबा कटौती, बारदाने की कमी का बहाना, 9 हजार करोड़ का हिसाब मांगने एवं किसानों को उनकी उपज का भुगतान करने, राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर किसानों को छलना व ठगना बंद करने सहित प्रदेश भर में किसान आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामलों के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया जिसमें लाखों की संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।


राजधानी रायपुर में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और किसान भाई धरना स्थल बुढ़ा तालाब में दोपहर 01 बजे एकत्रित हुए और किसान विरोधी, किसानों का अहित करने वाली, किसानों को छलने व लगातार ठगने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजधानी के बुढ़ातालाब स्थित धरना स्थल में विशाल जन सैलाब प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोशित दिखा। इस जन सैलाब में किसान बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से रैली के रूप में प्रदेश सरकार का विरोध करने हजारों की संख्या में पहुंचे वहीं परम्परिक वेशभूषा के साथ-साथ कृषि उपकरण हल हाथ में लिए भूपेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों को किसान चुनौती देते हुए दिखे। प्रदर्शन के दौरान बारदाने का बहाना बनाकर धान खरीदी व अपने जिम्मेदारियों से भागने वाली छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ बारदाना पहनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित विशाल जन समूह के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, चन्द्रशेखर साहू, राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, अभिनेष कश्यप, देवजी भाई पटेल, नंदे साहू, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, नवीन मार्कण्डेय, सुभाष राव, छगन मूंदड़ा, राजीव अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सप्रेशाला मैदान के पास पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाई गई बेरिकेट के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित 10 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button