
राजनांदगांव (शशांक उपाध्याय)
प्रदेश में विभिन्न नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत में शासन द्वारा एल्डरमेन की घोषणा की गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने एल्डरमैन की नियुक्ति में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों को विशेष स्थान दिया है। पहली बार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को अधिक से अधिक एल्डरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश मे अनुसूचित जाति वर्ग को भी महत्त्व दी गई ज़िसमे समाज़ के लोगों ने खूशी जाहीर की हैं और जिसके लिए पी. एल. पुनिया महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री, मोहन मरकाम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, धनेश पटिला अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसचित जाति विभाग का आभार व्यक्त किये हैं।