छत्तीसगढ़बड़ी खबर

महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला आश्रय का पद्मश्री फुलबासन ने गुरु के हाथों रखवाई महिला आश्रम की नींव

एनएमडीसी के सलाहकार व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व प्रमुख सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने ग्राम चवेली में मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति द्वारा प्रस्तावित महिला आश्रम व प्रशिक्षण केंद्र निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यह पद्मश्री फुलबासन यादव का मातृ संगठन है। श्रीवास्तव को वे अपना गुरु मानती हैं। उनके हाथों उन्होंने केबीसी में जीती राशि से बनने जा रहे महिला आश्रम की नींव रखवाई। समारोह में कलेक्टर टीके वर्मा व अभिनेता राज साहू भी शामिल हुए।मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति की अध्यक्ष पद्मश्री फुलबासन बाई यादव द्वारा महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टेलीविजन कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में जीती राशि से लगभग दो एकड़ क्षेत्र में महिला आश्रय व प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए कराटे कौशल व विभिन्ना कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।एनएमडीसी के सलाहकार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चों पर निर्भर है। उन्हें सशक्त और ताकतवर बनाना जरूरी है। जीवन में परेशानियां, तकलीफ आने पर भी इससे घबराना नहीं है, बल्कि इन परेशानियों को हराते हुए हमें जीतना है। उन्होंने कहा कि आपस में एकता रखना बहुत जरूरी है। जब तक आपस में एकता है, तब तक हमारे पास ताकत है और यह ताकत मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह में है। एकता रखना और एकता के साथ आगे बढा बहुत जरूरी है।

फुलबासन बाई यादव ने कहा कि मिट्टी भी सोना का रूप ले सकती है। मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की बेटियां आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अज्ञानता दूर करने के लिए समूह की महिलाएं इसमें लगातार कार्य कर रही हैं। एनएमडीसी के सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व प्रमुख सचिव दिनेश श्रीवास्तव द्वारा मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की जड़ तैयार किया गया था। आज उसका विस्तार पूरे क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने कहा था जिंदगी जीना है तो संघर्ष करना पड़ेगा। महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला आश्रय और प्रशिक्षण केंद्र निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह के जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव कुमार देवांगन, सुनील कुमार, डालेश्वर साहू, विनोद साहू, निरंजन साहू, पुष्पा साहू, श्रीमती पद्मा वर्मा, गनिया साहू, खिलेश्वरी साहू, अगसिया साहू, श्रीमती मधुरिका रामटेके, गोदावरी निषाद, ममता चंद्रवंशी तथा विभिन्ना विकासखंडों के मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button